कभी वो दूर जाते हैं हमसे दोस्तों,और कभी पास आते हैं बेक़रार |
रातें कटती नहीं हैं उनकी अब,
और इश्क से करते हैं इनकार |
गर्म साँसों में देखी तड़प बेहिसाब,
आगे जाकर, लौटते देखा है यार |
कातिल अंदाज़-ए- बयां है उनका,
प्यार से कांपते वो होठ बेशुमार |
सुर्ख लवों पे कायनात लेकर आये,
गाल उनके शर्म से हो गए बेज़ार |
संभाल न सके वो खुद को सामने ,
मेरी बाँहों में गिरे सलीके से यार|
@ सतीश गंगवार
No comments:
Post a Comment