Sunday, September 5, 2010

अनकहा ख्याब

बिखर जाएगी पंखुडियां, फूल जो अभी ताजा खिले हैं, 
थोडा वक़्त उन्हें भी दे दोजो तुम्हारे पीछे खड़े हैं,
कमतर नहीं हैं वो, बस कोई अक्षमता से पिसे हैं,
ओज उनमें भी है हमारी तरह, एक दिशा को खड़े हैं,
संभावनाएं उनमे भी हैं बहुतदो चार रोड़े राह में पड़े हैं,
ये रुकाबटें हटानी होगी हमेंवो भी इस राष्ट्र की नसे हैं,
कुछ करने की ललक हैवो अनकहा ख्याब लिए खड़े हैं,
दया की भीख नहीं मांगते हैं वो हमारी वजह से पिछड़े हैं,
बिखर जाएगी पंखुडियां फूलों की,अभी ताजा खिले हैं।
थोडा वक़्त उन्हें भी दे दोजो तुम्हारे पीछे खड़े हैं,
              ** सतीश गंगवार **

No comments: